सीवान, सितम्बर 24 -- भगवानपुर हाट, एसं। जिला शिक्षा पदाधिकारी सीवान के कार्यालय ने आदेश निर्गत कर इंद्र सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज हिलसड़ के लोक सूचना पदाधिकारी सह प्रधानाध्यापक को आरटीआई कार्यकर्ता नवीन कुमार सिंह द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी समय से देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन नहीं होने एवं विलंब होने की स्थिति में लोक सूचना पदाधिकारी दोषी माने जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...