पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गौशाला अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें सभी 66 गौशालाओं की समीक्षा गई। इन गौशालाओं में 7619 गोवंश संरक्षित है। सहभागिता योजना में दिए गए 8816 गोवंशों का समय से सत्यापन कर उनके 50 रुपये रोजाना के हिसाब से मांग हर माह की 28 तारीख तक जिला स्तर पर भेजने के निर्देश बीडीओ व पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। डीएम ने समय से सहभागिता की मांग अपलोड न करने पर नाराजगी व्यक्त की। सभी बीडीओ व पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सहभागिता में दिए गए गोवंशों को सत्यापित करके रिपोर्ट एक हफ्ते के अन्दर जिला मुख्यालय को दी जाए। सीडीओ ने सभी खण्ड विकास अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.