समय से मानसून की आहट से मुंगेर के किसानों के चेहरे खिले, खरीफ की तैयारी में जुटे
मुंगेर, जून 14 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। इस बार समय से मानसून आने की संभावनाओं से मुंगेर जिले के किसानों में खुशी की लहर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद किसान खरीफ फसल की बुवाई को लेकर खेतों की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों की जुताई, मेड़बंदी और बीज का इंतजाम तेजी से किया जा रहा है। कृषि विभाग ने इस वर्ष जिले में धान सहित विभिन्न खरीफ फसलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। विभाग ने 36000 हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा मक्का, अरहर, उड़द, मूंग व सब्जियों की खेती के लिए भी रकबा तय किया गया है। विभाग किसानों को उन्नत प्रभेद के बीज उपलब्ध कराने में जुटा है।
किसानों की तैयारियाँ जमालपुर प्रखंड के किसान रामविलास महतो ने बताया कि पिछले साल देर से बारिश होने के कारण धान की रोपनी पिछड़ गई थी। इस बार समय पर मानसून आया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.