मैनपुरी, अप्रैल 28 -- प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बरनाहल द्वारा मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक के उपरांत संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट की और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। ब्लॉक मंत्री प्रेमनारायण शाक्य ने निशुल्क पाठ्य पुस्तक की समय से उपलब्धता न होने पर नाराजगी व्यक्त की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनेश कुमार ने महिलाओं की सीसीएल पर विभागीय कार्यालय द्वारा हीला हवाली पर रोष व्यक्त किया। जिला कोषाध्यक्ष हरिओम दुबे एवं ब्लॉक संरक्षक रमेश ने संयुक्त रूप से कहा कि जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें जनगणना से दूर रखा जाय। यह भी पढ़ें- 12 वर्ष बाद पदोन्नति नहीं मिलने पर जताई नाराजगी जिला महिला उपाध्यक्ष वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.