गंगापार, जून 6 -- बीआरसी धनूपुर में जनगणना में शामिल प्रगणकों का तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तहसीलदार विनय कुमार बरनवाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में आप सब ने अपना कार्य कुशलता एवं कर्मठता से पूर्ण किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी डा प्रभाशंकर पाण्डेय ने प्रगणकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षकों की जब भी आवश्यकता पड़ी है उन्होंने अपनी उपादेयता सिद्ध की है। इस अवसर पर शैलेन्द्र उपाध्याय, रमाशंकर, प्रीतम श्याम भाष्कर, अनुपम लिपाठी, ऋतुराज सिंह, नरेन्द्र सिंह, लवबाबू जायसवाल, श्याम सूरत आदि रहे। यह भी पढ़ें- बेहतर जनगणना कार्य करने पर प्रगणक व पर्यवेक्षक सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...