फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- शमसाबाद, संवाददाता। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत जलनिगम की ओर से शमसाबाद में निर्मित हो रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता जलनिगम शहरी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 5 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। यहां कस्बे में दो नाले हैं जिनका पानी इस प्लांट में आयेगा। प्रोजेक्ट के तहत कुल 3.2 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जाएगी। इसकी ड्राइंग तैयार कर ली गयी है। पंपिंग स्टेशन का कार्य शुरू हो गयाहै।अभी कस्बे का डिस्चार्ज 4.8 एमएलडी है। डीएम ने निर्देश दिये कि प्रोजेक्ट का कार्य समय सेपूरा करें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। जो सड़कें खोदी जायें उन्हें पाइप लाइन डालने के बाद सही करायें। खोदी गयी सड़कों पर साइनेज लगवायें। इस दौरान आरईएस के अधीक्षण अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.