गिरडीह, मार्च 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। 22 मार्च से महापर्व चैती छठ शुरु है। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। रविवार को झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शहर के अरगाघाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को समय से पहले तैयारियां दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया। कहा कि 22 मार्च से नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की शुरूआत हो जाएगी। इस दिन व्रती स्नान के बाद शुद्ध सात्विक भोजन कद्दू-भात का सेवन करते हैं। 23 मार्च दूसरे दिन खरना पूजा होगा, इस दिन व्रतियों द्वारा मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ का खीर और रोटी का प्रसाद बनाया जाता है। इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। तीसरे दिन 24 मार्च को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य और 25 मार्च को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महापर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.