समय से पहले राशन न देने पर कोटेदार को पीटा
गौरीगंज, अप्रैल 3 -- गौरीगंज। विकास खंड के अंतर्गत गूंड़ुर ग्राम पंचायत के कोटेदार सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की दोपहर दो बजे गांव के ही तीन लोग उसके दरवाजे पर आए और राशन देने के लिए कहा। जब उसने बताया कि अभी राशन वितरण की तारीख नहीं है। छह अप्रैल से राशन वितरण किया जाएगा तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। जब घर की महिलाएं बचाने दौड़ी तो उनको भी मारा पीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएचओ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.