औरैया, अप्रैल 28 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। विकास खंड एरवा कटरा के प्राथमिक विद्यालय गनूपुर में समय से पहले विद्यालय बंद किए जाने का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय निर्धारित समय से पहले बंद मिला, जिससे विभागीय नियमों की अनदेखी उजागर हुई है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि बच्चों की छुट्टी भले ही दोपहर साढ़े बारह बजे कर दी जाए, लेकिन विद्यालय को कम से कम डेढ़ बजे तक खुला रखना अनिवार्य है, ताकि शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्य पूरे किए जा सकें। इसके बावजूद गनूपुर विद्यालय में इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया और विद्यालय समय से पहले ही बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में अनियमितता आम बात बनती जा रही है। समय से पहले विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.