औरैया, फरवरी 27 -- बेला, संवाददाता। विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत गैली के मजरा शिवरा स्थित प्राथमिक विद्यालय शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे ताला बंद मिला। विद्यालय बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने जीपीएस कैमरे से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना को लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय अक्सर समय से पहले बंद कर दिया जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांव निवासी गोलू यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो गेट बंद मिला और उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। उनका कहना है कि सप्ताह में दो-तीन दिन ही विद्यालय नियमित रूप से खुलता है। आरोप है कि शिक्षक आते हैं, उपस्थिति दर्ज करते हैं और बच्चों को छुट्टी बताकर लौट जाते हैं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक दीपक श्रीवास्तव तथा सहायक ...