प्रयागराज, जनवरी 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे का असर कम होने से सोमवार को नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस इस साल पहली बार अपने निर्धारित समय से पहले सूबेदारगंज स्टेशन पहुंची। इसका निर्धारित आगमन समय सुबह 6.55 बजे है, जबकि ट्रेन 6.50 बजे ही स्टेशन पर आ गई। इसी तरह देहरादून एक्सप्रेस भी समय से पहले सूबेदारगंज पहुंची। संगम एक्सप्रेस अपने तय समय 8.25 बजे के बजाय सुबह 8.00 बजे ही सूबेदारगंज पहुंच गई। हालांकि हावड़ा से रामबाग आने वाली विभूति एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से पहुंची। शिवगंगा एक्सप्रेस 20 मिनट, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच मिनट, आनंद विहार-रीवा 14 मिनट, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक मिनट तथा नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 16 मिनट विलंब से पहुंची। शाम की वंदे भारत भी मात्र चार मिनट देरी से आई। वहीं विमान संचालन सिर्फ मुम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.