रामपुर, फरवरी 10 -- वर्तमान में कुल 27 गांवों में चकबंदी प्रक्रियाधीन है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में इन ग्रामों में से तहसील टांडा के ग्राम दर्शनपुर में 24 माह में तथा तहसील व परगना बिलासपुर के ग्राम सरवरनगर में 25 माह में चकबंदी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। चकबंदी नियमों के अनुसार किसी ग्राम की चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 60 माह की अवधि निर्धारित है। समय से पूर्व प्रशंसनीय कार्य करने के लिए डीएम की ओर से विभागीय अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें खेमकरन लाल, शंकर लाल सहायक चकबंदी अधिकारी, विनोद शर्मा, उर्वादत्त भट्ट चकबंदी कर्ता व राहुल पाठक, राजेश कुमार दिवाकर चकबंदी लेखपाल को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...