समय से पहले खाद जुटाने लगे किसान
समस्तीपुर, मई 20 -- समस्तीपुर | निप्र : इजरायल अमेरिका- ईरान युद्ध के कारण और सोशल मीडिया पर फैल रही विभिन्न अफवाहों का असर अब किसानों पर भी दिखने लगा है।जिले में धान की खेती शुरू होने में अभी करीब एक महीने बाकी हैं, लेकिन किसान अभी से ही खाद खरीदकर भंडारण करने में जुट गए हैं। आशंका है कि आने वाले दिनों में खाद की किल्लत हो सकती है, इसी डर से किसान अधिक कीमत देकर भी खाद खरीद रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिले के कई इलाकों में डीएपी और यूरिया खाद निर्धारित कीमत से अधिक दर पर बेची जा रही है। डीएपी खाद की सरकारी कीमत 1350 रुपये प्रति बैग निर्धारित है, लेकिन किसानों से 1800 से 1900 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। वहीं यूरिया की कीमत 266.50 रुपये प्रति बैग होने के बावजूद 300 से 350 रुपये में बिक्री की जा रही है। मुसरीघरारी के किसान बलवंत चौधरी का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.