अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- मुकेश, अल्मोड़ा। जाखनदेवी और एनटीडी में गुरुवार को गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। लोग गैस के लिए समय से पहले ही पहुंच गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें घंटों का इंतजार करना पड़ा। जिले में गैस की जद्दोजहद अब भी बनी हुई है। गैस की स्पॉट डिलिवरी की जा रही है, लेकिन इसके बावजदू लंबी कतार लग रही है। गुरुवार को जाखनदेवी और एनटीडी में गैस का वितरण हुआ। सुबह सवेरे लोग सिलेंडर के लिए घर से निकलने की तैयारी में लगे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...