गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में आयोजित स्वास्थ्य गोष्ठी में सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. शशांक चौधरी ने कहा कि करीब 65 फीसदी मरीज चौथी स्टेज में विशेषज्ञ डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। यह बीमारी का आखिरी चरण होता है और इस स्थिति में बचने की संभावना बहुत कम रह जाती है। डॉ. चौधरी के मुताबिक, अगर कैंसर पहले या दूसरे स्टेज में पकड़ में आ जाए, तो मरीज के बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि जागरूकता बढ़ने और इलाज की नई तकनीकों से अब कैंसर का उपचार पहले से ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी हो गया है। यह भी पढ़ें- कोचस में चार दिनों में 500 किशोरियों को लगे कैंसर रोधी टीके
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.