बांदा, मार्च 10 -- बांदा। संवाददाता जिले के परिषदीय विद्यालयों का कोई पुरसाहाल नहीं है। विकास खंड बड़ोखरखुर्द के परिषदीय विद्यालय सुरौली के बंद विद्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो अलग अलग वीडियो नौ मार्च के हैं। गूगल लोकेशन के साथ वीडियो बनाए गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में विद्यालय बंद होने पर बच्चे बाहर शिक्षकों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं करीब 9.53 बजे विद्यालय को खोलते हुए दिखाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत वह बीईओ से लेकर बीएसए तक कर चुके हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से गांव के बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। बीएसए अव्यक्तराम तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। मामले की बीईओ से जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.