बरेली, अप्रैल 18 -- डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों व सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि धारा-80 के प्रकरण का समय से निस्तारण किया जाए। अंश निर्धारण के मामले भी लंबित न रखे जाए। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति को समय-समय पर अपडेट किया जाए और जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाए रखने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाए। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्य की प्रगति खराब होने पर कारण बताओ नोटिस यह भी पढ़ें- राजस्व वसूली में हुई लापरवाही तो कार्रवाई तय: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...