समय से नहीं खुला स्कूल तो हेड मास्टर समेत पूरे स्टाफ का रोका वेतन
बांदा, मई 8 -- पैलानी। विकासखंड जसपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर को समय से न खोले जाने एवं छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक समेत समस्त स्टाफ को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। साथ ही लापरवाही पर अग्रिम आदेशों तक मई माह का वेतन रोक दिया है। मामले की जांच बीईओ को सौंपी गई है। बीते दिनों विद्यालय के समय से खुलने पर विद्यालय के बाहर बच्चे स्टाफ का इंतजार करते नजर आए थे। जिसका बीएसए ने संज्ञान लिया है। आरोप है कि विद्यालय को नियमित रूप से न खुलवाए जाने एवं अत्यंत लापरवाही पूर्ण और उदासीनता एवं कड़े निर्देशों के बावजूद भी विद्यालय का बंद रहना विद्यालय में पढ़ रहे स्कूली छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ एक खिलवाड़ है जो कदापि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.