लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही बच्चों को नया कोर्स देना था। इसके लिए किताबें आपूर्ति का टेंडर फाइनल होने के बाद 31 मार्च से पहले किताबों की आपूर्ति का निर्देश दिया गया। समय बीत गया पर सभी किताबें अब तक नहीं आई हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शैक्षिक सत्र शुरू हुए 14 दिन बीत गए हैं पर अब तक पूरा कोर्स नहीं मिला है। समय से किताबें न आने पर किताबें ढोने का टेंडर लेने वाले ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई जा रही है। एक से पांच प्रतिशत तक पेनाल्टी लगाई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों को समय से किताबें देने के लिए जिले में करीब 43 लाख किताबों का आर्डर किया। इसमें कार्यपुस्तिकाएं भी शामिल हैं। 31 मार्च से पहले किताबों की आपूर्ति का समय निर्धारत किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.