कन्नौज, फरवरी 7 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के आडीटोरियम में देश भर से आए कैंसर के विशेषज्ञ सर्जनों ने कहा कि स्तन कैंसर ला इलाज बीमारी नहीं है। समय से इलाज ही इसका इलाज है। शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के आडीटोरियम में कैंसर रोग से संबंधित एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में आए झांसी मेडिकल कॉलेज के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राजीव सिन्हा ने कहा कि देश भर में लाखों लोग कैंसर से पीड़ित हैं। जिसमें स्तन कैंसर के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। समय से जानकारी होने पर कैंसर का पूर्णतया इलाज है, लेकिन अकसर कर महिलाएं अपने मर्ज को छिपाने का काम करती हैं। जिससे बीमारी घातक स्तर पर पहुंच जाती है। एवं मरीज की मौत हो जाती है। देश भर से आए 250 कैंसर सर्जनों ने सेमिनार में भाग लिया। इससे पहले सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.