चित्रकूट, अप्रैल 22 -- रामनगर। अखिल भारतीय प्रधान संघ ने समय से पंचायत चुनाव न होने की स्थिति में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई है। इसके लिए लामबंद ग्राम प्रधानों ने जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला की अगुवाई में मऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी को सौंपा। विधायक ने प्रधानों को उनकी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का भरोसा दिया है। बुधवार को सुबह जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में जिले के करीब दो सैकड़ा प्रधान लामबंद होकर मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी के मऊ स्थित आवास पहुंचे। यहां पर प्रधानों ने विधायक से मुलाकात कर कार्यकाल बढ़ाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- कार्यकाल बढ़ाए के लिए प्रधान लामबंद: अवगत कराया कि प्रधानों का कार्यकाल आगमी 26 मई को समाप्त हो रहा है। मौजूदा हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.