समय से चार्जशीट जमा नहीं करने पर थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर
औरंगाबाद, जून 14 -- देव प्रखंड के नवस्थापित कंचनपुर थाना की पहली थानाध्यक्ष बनीं नीतू कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार एक मुकदमे में नीति कुमारी अनुसंधानकर्ता थीं और उनके द्वारा तय समय सीमा पर चार्जशीट जमा नहीं की गई थी। यह करीब एक साल पुराना मामला था लेकिन चार्जशीट नहीं जमा की गई। इसके आलोक में उन पर विभागीय कार्रवाई चल रही थी। विभागीय कार्रवाई जारी रहने के कारण वह थानाध्यक्ष नहीं रह सकती थीं। इसी वजह से उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पर फिलहाल किसी दूसरे पुलिस पदाधिकारी को थानाध्यक्ष नहीं बनाया गया है। यह भी पढ़ें- समय से चार्जशीट जमा नहीं करने पर थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि थानाध्यक्ष रहीं नीतू कुमारी को लाइन हाजिर कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.