समय से गुणवत्तापूर्वक करें निर्माण कार्य : डीएम
हरदोई, मई 21 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं निर्माण में समय और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जल निगम शहरी को कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा। यूपी सिडको को कार्य में प्रगति लाने के साथ कार्य जल्द पूर्ण करने तथा हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएनडीएस के द्वारा किए जा रहे कार्य को समय से करने के लिए कहा। लोक निर्माण विभाग द्वारा हो रहे विभिन्न कार्यों को समय से करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को सा समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवनाथ पांडे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.