रायबरेली, मार्च 7 -- रायबरेली, संवाददाता। सदर तहसील में आयोजित किए गए समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ अंजूलता और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने की। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का अधिकारियों ने सुना और एक सप्ताह के अंदर उक्त शिकायतों के निस्तारण कराए जाने के बाद प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसमें हीलाहवाली करने वाले राजस्व ्क्मिममयों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। वहीं मौके पर अधिकारियों ने चार शिकायतों का निस्तारण भी किया। ऊंचाहार में शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इसमें 22 शिकायतों में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है। एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी। इसके साथ ही राजस्व कर्मियों को ...