समय से कराया जाए पंचायत चुनाव, या कार्यकाल बढ़ाया जाए
मेरठ, मई 18 -- अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वाधान में विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने पंचायतों के अधिकारों की रक्षा तथा समय पर पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन अभी तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इससे पंचायतों में दोबारा प्रशासक व्यवस्था लागू होने की आशंका बढ़ गई है। प्रधानों ने कहा कि पूर्व में प्रशासक व्यवस्था लागू होने के दौरान पंचायतों की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी। ज्ञापन में कहा गया कि यदि पंचायतों में फिर से प्रशासक व्यवस्था लागू की जाती है तो इससे ग्रामीण जनता की भागीदारी कम होगी और पंचायतों की स्वतंत्र कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.