प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों की उत्पादकता व उत्पादन आकलन के लिए होने वाले फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को सोरांव के बलकरनपुर गांव में किया। डीएम ने रबी (2025-26) की गेहूं फसल की कटिंग कराई। किसान से कुल भूमि क्षेत्रफल व कितने क्षेत्रफल पर गेहूं की फसल बोई गई है, की जानकारी ली गई। उन्होंने बाजार मूल्य के बारे में भी पूछा।गेहूं पर 10 मीटर के समबाहु त्रिभुज में सम्पादित प्रयोग से बलकरनपुर की उत्पादकता 38.09 कुंतल आंकी गई। डीएम ने सभी जगह की फसल कटाई प्रयोगों की समीक्षा भी की। उन्होंने रबी में नियोजित कुल फसल कटिंग प्रयोगों का फसलवार-तहसीलवार समीक्षा व्यक्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रयोगों की संख्या को शत-प्रतिशत करने को कहा। उन्होंने गेहूं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.