समय से कराएं निर्माण कार्य : डीएम
रायबरेली, मई 2 -- रायबरेली। सलोन के आश्रम पद्धति विद्यालय का जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शनिवार को निरीक्षण किया। सलोन पहुंची डीएम ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में चल रहे नवीनीकरण और निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कार्य को मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण और समय से कराएं। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक व्यवस्थाओं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई व आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने निरीक्षण के दौरान मौजूद शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए और नियमित रूप से कक्षाएं सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.