मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, नि प्र। सोमवार को नगर निगम के सभागार में सफाई जमादार की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी सफाई जमादार मौजूद थे। बैठक में नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने जमादारों से कहा कि साफ-सफाई के मामले में किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शहर को स्वच्छ रखने के लिये अपना काम समय से और अचछी तरीके से करें। जिससे कि शहर की सुंदरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमें मुंगेर नगर निगम को बेहतर बनाने के लिये बेहतर तरीके से काम करना होगा। तभी हम नगर को स्वच्छ एवं सुदर बना सकते हैं। इस अवसर पर संबंधित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.