समय सीमा समाप्त होने के बावजूद नहीं बना सुसवा नदी पर पुल
रिषिकेष, जून 2 -- डोईवाला और बुल्लावाला गांव को जोड़ने के लिए सुसवा नदी पर बन रहा पुल निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के दो माह बाद भी आधा नहीं बन पाया है। 17 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस पुल का निर्माण कार्य 3 अप्रैल 2026 तक पूरा होना था, लेकिन वर्तमान में केवल पांच पिलर और दोनों एबटमेंट का निर्माण ही हो पाया है। मानसून नजदीक होने के कारण पुल निर्माण की रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। बरसात शुरू होने के बाद नदी में जलस्तर बढ़ने से निर्माण कार्य प्रभावित होने की संभावना है, जिससे परियोजना में और देरी हो सकती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण की आड़ में क्षेत्र में अवैध खनन भी जारी है। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय भारी मशीनें नदी में उतरकर खनन कर रही हैं, जिसके कारण नदी क्षेत्र में बड़े-बड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.