सहरसा, जून 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलांतर्गत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों की वर्तमान प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति, भूमि अधिग्रहण, अतिक्रमण निष्पादन, उपयोगिता स्थानांतरण तथा निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाईनिर्माण कार्यों में अवरोधों की समीक्षा डीएम दीपेश कुमार ने संबंधित कार्यदायी एजेंसियों एवं विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों में उत्पन्न अवरोधों का समन्वय स्थापित कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। ...