दरभंगा, मई 20 -- दरभंगा। पथ निर्माण मंत्री सह प्रभारी जिला मंत्री कुमार शैलेंद्र ने मंगलवार को जिले में संचालित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने शोभन-मकिया पथ, शोभन-एकमी घाट बाईपास पथ तथा एलिवेटेड रोड निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अभियंताओं एवं कार्य एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से दरभंगा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों...