गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की। जिसमें उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज टू और जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा कर इसके क्रियान्वयन पर जरुरी निर्देश दिया। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय के लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने हर घर जल, शौचालय निर्माण, कचरा प्रबंधन और पानी गुणवत्ता पर जोर दिया। गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन और धीमी प्रगति पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समयबद्धता के साथ कार्य करने को निर्देशित किया, ताकि योजनाएं समय-सीमा में पूरी हों। योजनाओं के रख-रखाव एवं कुशल संचालन हेतु सभी कनीय अभियंता, प्रखंड वॉश कॉर्डिनेर को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह ग्राम जल एवं स्वच्छता समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.