बुलंदशहर, मई 5 -- डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों और सड़कों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ प्रगति में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।बैठक में यह भी सामने आया कि वन विभाग की अनापत्ति (एनओसी) के अभाव में कुछ कार्य बाधित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- अच्छी खबर : 90 करोड़ से ब...