समय सीमा बीतने के बाद भी अधूरी पड़ी बांका की नई सब्जी मंडी
बांका, मई 29 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद बांका क्षेत्र के शिवाजी चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी को आधुनिक रूप देने की योजना अब तय समय से काफी पीछे चल रही है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड एवं नगर परिषद बांका द्वारा 65 लाख 31 हजार 100 रुपये की लागत से नए वेंडिंग जोन सह सब्जी मंडी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, मार्च माह तक पूरा होने वाला यह निर्माण कार्य अब जून के अंत तक भी पूरा होगा या नहीं, इसे लेकर सब्जी विक्रेताओं में चिंता बढ़ती जा रही है। जबकि नगर परिषद द्वारा पुराने सब्जी हाट को तोड़कर नए साल में शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सब्जी मंडी का तोहफा देने की घोषणा की गई थी। इस बाबत में बीते दिसंबर माह से निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया था। वहीं नगर परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.