बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- लोक निर्माण विभाग द्वारा गंगा पुल पर मरम्मत कार्य को 15 दिनों मे पूरा करने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। समय अवधि पूर्ण होने के बाद भी लगभग 40 परसेंट कार्य पूरा हुआ है, अधिकारी तापमान अधिक होने से कार्य में बाधा आने की बात कह रहे है। गंगा पुल से संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर आदि जनपदों के वाहन तथा गंगा पार क्षेत्र के किसान खाद्यान्न बिक्री के लिए अनूपशहर अनाज मंडी के लिए अहम मार्ग है। 8 अप्रैल से पुल मेंटेनेंस कार्य करने के लिए 15 दिनों के लिए पुल पर आवागमन पूर्णतया बंद कर दिया गया। जिसके चलते किसान, स्कूली छात्रों, वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 23 अप्रैल को आवागमन सुचारू करने का दावा किया गया था किंतु अभी तक लगभग 40 प्रतिशत ही मेंटेनेंस कार्य किया गया है। पुल पर ...