समय सीमा पूरी, फिर भी शहर की नाला सफाई अधूरी
फतेहपुर, जून 21 -- फतेहपुर। मानसून की दस्तक से पहले नालों की सफाई का काम तय समय सीमा में पूरा नहीं हो सका है। नगर पालिका के दावों के विपरीत कई प्रमुख नाले अब भी सिल्ट और कूड़े से पटे पड़े हैं। वहीं निकाली जाने वाली सिल्ट का भी निस्तारण शत प्रतिशत नहीं किया जा सका। ऐसे में यदि तेज बारिश हो जाए तो नालों से निकाला गया सिल्ट दोबारा उनमें पहुंचने की आशंका बढ़ गई है, जिससे जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। नतीजतन कई मोहल्लों में जलभराव होने से इनकार नहीं किया जा सकता। मानसून आने की संभावना से पहले शहर के बड़े, मंझोले व छोटे नालों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अभियान चलाया था। लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद यह काम अब तक पूरा नहीं हो सका। शहर के कई प्रमुख और संपर्क नालों में अब भी सिल्ट और कचरा भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.