जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- पंचायत चुनाव की तैयारियां एसआईआर की भेंट चढ़ गई हैं। अधिकारी एसआईआर के अलावा किसी काम को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बावजूद जिला से समय पर बूथों की सत्यापन रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी। इसे 28 सितंबर तक ही भेजना था। 5 अक्तूबर को इसे राज्य स्तर पर प्रकाशित किया जाना है। हालांकि अद्यतन जानकारी के अनुसार मात्र पांच जिलों से ही इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रांची, चतरा और सिमडेगा जिले शामिल हैं। इस प्रकार कोल्हान प्रमंडल के तीन में से दो जिलों ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है。

राज्य निर्वाचन आयोग का शिड्यूल राज्य निर्वाचन आयोग के शिड्यूल के अनुसार, मतदान केन्द्रों के प्रारूप का प्रकाशन एक सितंबर को कर देना था। एक से आठ सितंबर के बीच इस पर दावा-आपत...