बरेली, मार्च 9 -- एसआईआर के अंतर्गत ड्राफ्ट मतदाता सूची के सापेक्ष दावा-आपत्ति दाखिल करने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। शुक्रवार रात 12 बजे तक फॉर्म जमा होते रहे। आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 355222 फॉर्म छह, फॉर्म सात और फॉर्म आठ जमा हुए। अब 27 मार्च तक इनका निस्तारण किया जाएगा। चार नवंबर से 26 दिसंबर तक एसआईआर की प्रक्रिया के बाद छह जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हुई थी। सूची के सापेक्ष दावे-आपत्ति लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। शुक्रवार को रात 12 बजे तक ऑनलाइन-ऑफलाइन फॉर्म जमा होते रहे। इसका अपडेट आंकड़ा आयोग ने जारी किया। दावे-आपत्ति की समय सीमा खत्म होते-होते नए वोट बनवाने को कुल 276250 फार्म छह जमा हुए। नाम कटवाने के लिए 6960 फॉर्म सात और संशोधन के लिए 72012 फॉर्म आठ भरकर जमा किए गए। इस तरह से कुल 355222 फॉर्म जमा हुए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.