पटना, मार्च 7 -- विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब समय सीमा के अंदर संबंधित विभाग देंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस संबंध में प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति से विभाग से उत्तर प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित करने को कहा है। वे शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में 18वीं बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र के दौरान प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना, शून्यकाल, निवेदन, गैर सरकारी संकल्प, याचिका आदि के संबंध में संबंधित समिति के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायकों से प्राप्त निवेदन पर विभाग से उत्तर प्राप्त करने के लिए 15 दिन का समय निर्धारित है। यदि ससमय उत्तर नहीं प्राप्त होता है तो स्मार पत्र भेजें। हर हालत में समय का अनुपालन होना चाहिए। ऑनलाइन होने के बाद शून्यकाल की संख्या में वृद्धि हुई ...