रिषिकेष, मई 2 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय स्वीकृति मिलने के बावजूद कार्यों में देरी पर विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रस्तावित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। शनिवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में रूप से 33/11 केवी सब स्टेशन ऋषिकेश के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई, जिसकी अनुमानित लागत 19.60 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के पूर्ण होने से लगभग 50,000 विद्युत उपभोक्ताओं को आगामी 10 वर्षों तक सुचारु विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे त्रिवेणी घाट, गंगानगर, आवास विकास, गुमानीवाला, अमित ग्राम, बापू ग्राम सहित अनेक क्षेत्रों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 33/11 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.