जहानाबाद, जून 17 -- प्रभारी सचिव के साथ काको व रतनी में प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का किया अवलोकन -शिविर में मिलने वाले 17 प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से पब्लिक को कराया अवगत जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- आमजन और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य कर रहा सहयोग शिविर: गिरिराजसहयोग शिविर का अवलोकन सहयोग शिविर के दूसरे दिन बुधवार को डीएम अलंकृता पांडेय ने जिले के रतनी व काको प्रखंडों में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविरों में जाकर आम आदमी से सीधा संवाद कर पब्लिक की समस्याओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने एक बार फिर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का तय समय में निष्पादन करने की सख्त हिदायत दी। चेतावनी दी कि तय अवधि में आम लोगों का काम ईमानदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं हुआ तो फिर भुक्तभोगी होने के लिए तैयार रहें। काको की...