पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। लघु जल संसाधन विभाग के सचिव सह पूर्णिया जिला के प्रभारी सचिव बीकार्तिकेय धनजी द्वारा मंगलवार को सर्वप्रथम प्रखंड डगरूआ के महथोर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह-उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार,पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत, अपर समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी रवि राकेश, निदेशक डीआरडीए अमरेंद्र सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्वेतम दीक्षित तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे। सचिव द्वारा प्रखंड कसबा के पंचायत संझैली के पंचायत सरकार भवन तथा प्रखंड जलालगढ़ के पंचायत एकम्बा के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का भ्रमण एवं भौतिक निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- समय सीमा के अंदर आवेदनों का करें निष्पादन, नहीं तो कार्रवाई श...