बलरामपुर, जुलाई 30 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में गुरुवार को आगामी शैक्षणिक सत्र की समय-सारिणी एवं पाठ्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षण व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, विद्यार्थी-केंद्रित और आधुनिक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्राध्यापकों ने समय पर कक्षाओं के संचालन, प्रयोगात्मक कक्षाओं के लिए पृथक समय निर्धारित करने तथा प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक मार्गदर्शन, शोध, नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु विभिन्न अकादमिक और पाठ्येतर गतिविधियों के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में डॉ. मो. अकमल, डॉ. श्रवण कुमार, राहुल यादव, राहुल कुम...