समय-सारिणी जारी, 18 सितंबर तक फाइनल होगी परीक्षा केंद्रों की सूची
रामपुर, जुलाई 2 -- रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकल विहीन व पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र निर्धारण की ऑनलाइन नीति और समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होकर 18 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जानी है। तय समय-सारिणी के अनुसार, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अपने स्कूल की भौतिक सुविधाओं और आधारभूत सूचनाओं को 20 जुलाई 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके बाद तहसील स्तरीय समिति द्वारा इन सूचनाओं का भौतिक सत्यापन 03 अगस्त तक किया जाएगा, जिसे 10 अगस्त तक वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड : ऑनलाइन बने परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.