समय-सारिणी के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के निर्देश
मऊ, जुलाई 31 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थान शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में अवगत कराया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.