सहरसा, दिसम्बर 29 -- पतरघट। एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र धबौली निरंजन कम्प्लेक्स में रविवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. विवेक कुमार के द्वारा लोगों के आंखों की जांच करते सही परामर्श व निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया। लोगों को नेत्र रोगों से बचाव, समय-समय पर आंख जांच कराने के महत्व और सही देखभाल के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर की सफलता में रिकेश कुमार, राजेश कुमार, मुन्ना कुमार, रुद्रानन्द कुमार, आशीष कुमार, शंकर सिंह, खोखा साह, ललित कुमार सिंह, रामनिवास सिंह, अमित कुमार, राजू कामती, रेणु देवी, सत्यम, दीपक, मोहित, अंकित, गुलाब देवी, पूनम देवी शामिल थें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.