हरदोई, मार्च 15 -- पिहानी। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंखो से सम्बंधित बीमारियों की जानकारी व बचाव के उपाय बताए गए। सीएचसी अधीक्षक डा.जितेन्द्र श्रीवास्तव, डा. वैभव जायसवाल व नेत्र परीक्षण अधिकारी अय्यूब ज़फर ने नेत्र संबंधी रोगों की जानकारी देते हुए लोगों को काला मोतियाबिंद (ग्लूकोमा) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ग्लूकोमा एक गंभीर नेत्र रोग है,चालीस वर्ष की आयु के बाद समय-समय पर आंखों की जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है। कई बार लोगों को तब तक बीमारी का पता नहीं चलता, जब तक आंखों की रोशनी काफी हद तक कम नहीं हो जाती।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संतुलित आहार लेने के साथ ही नियमित रूप से आंखों की जांच कराने की सलाह दी गई।...