नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- कॉमेडियन और स्टैंड-अप आर्टिस्ट समय रैना (Samay Raina) ने YouTube पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक दुनिया का कोई दूसरा क्रिएटर हासिल नहीं कर पाया है। समय रैना दुनिया के पहले YouTube क्रिएटर बन गए हैं, जिनके चैनल की Paid Membership की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया है, बल्कि भारतीय डिजिटल क्रिएटर इंडस्ट्री की बढ़ती ताकत भी दिखाई है। Google India के ब्लॉग पर YouTube की टीम ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। कंपनी ने इसे समय रैना के लिए असाधारण उपलब्धि और भारत के पूरे Creator Ecosystem के लिए गर्व का पल बताया है। खास बात यह है कि समय के चैनल पर पहले से ही करोड़ों सब्सक्राइबर हैं, लेकिन अब बड़ी संख्या में दर्शक उनके कंटेंट के लिए हर महीने पैसे भी खर्च कर रह...