नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- Samay Raina Fitness Tips: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने कमाल सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों को खूब हंसाते हैं और वह अपना शो भी चला रहे हैं। समय की लाइफ ऐसे देखने में काफी खुशनुमा और अच्छी लगती होगी लेकिन एक वक्त था जब वह एंग्जायटी और उसके पहले मोटापे का शिकार थे। आमतौर पर युवा शुरुआती दिनों में अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर सीरियस नहीं होते हैं और ऐसे ही कुछ आदतें समय ने भी अपनाई हुई थीं। वह देर रात तक जगते थे, बर्गर-पिज्जा खाते थे और फिजिकल एक्टिविटीज जीरो थी। इसका नतीजा यह निकला कि उनका वजन काफी ज्यादा हो गया था, जिसे कम करने के लिए उन्होंने करीब 30 दिनों तक शाकाहारी खाना खाया। हालांकि, सिर्फ वीगन डाइट लेने से वेट लॉस नहीं हो सकता। फिर उन्होंने फिटनेस के लिए ट्रेनर रखा और कुछ ही महीनों में वह एकदम फिट और हेल्दी ह...