नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- इंडियाज गॉट लैटेंट से जुड़े विवाद के बाद कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा। विवाद के कारण उन्हें शो यूट्यूब से हटाना पड़ा, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। उनका नाम विवाद में घसीट लिया गया और लोगों ने उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुनाई। ऐसे में सोशल मीडिया से उनके फॉलोवर्स भी कम हो गए थे। इन सभी चीजों के कारण समय रैना काफी हताश और परेशान हो चुके थे। आलम ये था कि उन्हें एंग्जायटी अटैक आने लगे थे। उन्होंने बताया कि वह नींद की गोलियां खाकर सोते थे, जिससे उन्हें नींद आ जाए। समय रैना ने बताया कि एक समय ऐसा था जब मुझे लगने लगा था कि मेरा दिल कभी भी चलना बंद हो सकता है। अब समय रैना इससे बाहर आ चुके हैं, उन्होंने सभी चीजों पर काबू पा लिया है और धमाकेदार कमबैक किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं एंग्जायटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.